Wednesday, October 21st, 2026

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल मुख्य अवसर परीक्षा 2021 में प्रवेश की तिथि बढ़ी

रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी की मुख्य, अवसर परीक्षा 2021 में शामिल होने के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 04 मार्च 2021 तक बढ़ा दी गई है। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए 500 रूपए विलम्ब शुल्क के साथ प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ायी गई है। इसके पूर्व 500 रूपए विलम्ब शुल्क के साथ प्रवेश की तिथि 06 से 13 फरवरी 2021 तक बढ़ायी गई थी। राज्य ओपन स्कूल मुख्य अवसर परीक्षा 2021 में सामान्य शुल्क के साथ प्रवेश के लिए 31 जनवरी 2021 तक निर्धारित की गई थी।

 

#छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल

Source : Agency

पाठको की राय